उत्तराखंडकुमाऊंनैनीतालराजनीति

भाजपा ने उद्योगपतियों को और अधिक अमीर बनाने में निभाई है भूमिका ,बोले नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह।

ख़बर शेयर करें

रामनगर-नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मालधन गाँव पहुँच कर एक जनसभा को संबोधित किया।नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का बखान करते हुए अमीरों के लिए काम करने व फायदा पहुँचाने वाली सरकार बताया।वहीं वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने कहा कि 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा,और काँग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

बता दे कि नेता प्रतिपक्ष  प्रीतम सिंह ने जनसभा को संबोधित कर भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।कहा कि भाजपा ने महंगाई बढ़ाकर गरीबों की दशा औऱ खराब कर दी है। महंगाई के चलते ही उद्योगपतियों को इसका लाभ मिला है। देश के उद्योगपति अम्बानी को विश्व के अमीर व्यक्तियों  की श्रेणी में 10वें व अडानी को 11वां स्थान पर लाने वाली भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार ने देश की सभी सरकारी संम्पत्ति को बेच दिया है| इससे आरक्षण में आने वाले लोगों को कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है| कांग्रेस के सत्ता में आने पर गरीबों की बदहाली सुधारने मालधन को केंद्र में रखकर प्रदेश के गांवों को मॉडल बनाने का ऐलान किया। 
उन्होंने गांव के बुजुर्गों, महिलाओं, सैनिकों परिवारों व युवाओं में पैठ बनाने की कोशिश की। कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव मजबूत की है। युवाओं को रोजगार, बेसहाराओं को पेंशन, उत्तराखंड का विकास, पहाड़ों पर रोजगार कांग्रेस की देन है। आरोप लगाया कि भाजपा पांच सालों में जनता व प्रदेश का भला नहीं कर पाई है। महंगाई बढ़ा कर महिलाओं, वृद्धों, कामगार आदि वर्ग के लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जनता की बदहाल स्थितियों पर भी सरकार का ध्यान नहीं है। आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ा कर भाजपा ने अमीरों को फायदा पहुंचाया है। कांग्रेस के समय में जिन लोगों की हालत ठीक नहीं थी। कहा कि महंगाई बढ़ा कर सरकार ने अंबानी व अड़ानी को फायदा पहुंचा है, यही वजह है कि अंबानी देश के अमीरों की लिस्ट में 10वें स्थान पर तो अडानी 11 स्थान पर है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूरी ने कहा कि प्रदेश मे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और पूर्ण बहुमत कांग्रेस सरकार बनेंगी।इस दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीत राम पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम रामनगर विधानसभा प्रभारी ख़सटी बिष्ट कांग्रेस प्रदेश महासचिव  किशोरी लाल कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश हर्बोला ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत मालधन अध्यक्ष ओमप्रकाश पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर  निशांत पपनै पूर्व ब्लॉक प्रमुख बसंती आर्य युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चन्दोला ताइफ़ खान महेंद्र आर्य अनिल अग्रवाल विनय पडलिया नजाकत अली मोहम्मद  हाशिम महेन्द्र प्रताप सिंह हरिप्रिया सती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।