उत्तराखंड

तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

ख़बर शेयर करें

तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली।

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से उत्तरकाशी बेहाल, राजमार्ग और संपर्क मार्ग ठप

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के मालधन में महिलाओं का गुस्सा फूटा… अवैध शराब माफिया पर चला महिलाओं का डंडा!

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट फायरिंग कांड का पर्दाफाश!

इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।