मार्चुला में मौत का ‘डेथ वारंट’: रामगंगा की लहरों से निकला काल, पर्यटकों के सामने ही काकड़ को निगल गया मगरमच्छ

​अल्मोड़ा | डिजिटल डेस्क:देवभूमि के शांत नजारों के बीच कुदरत का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसे देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई। मार्चुला स्थित रामगंगा नदी के ‘क्रोकोडाइल प्वाइंट’ पर प्यास बुझाने आए एक बेबस काकड़ (बार्किंग डियर) को घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। महज 51 सेकंड के…

ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के खिलाफ भड़का जनाक्रोश; उत्तराखंड से दिल्ली तक गूंजा ‘युद्ध विरोधी’ स्वर

​ट्रम्प और नेतन्याहू का पुतला दहन: वक्ताओं ने कहा- ‘परमाणु हथियार तो महज बहाना, ईरान के संसाधनों की लूट और सत्ता परिवर्तन है असली निशाना’ ​लालकुआं/रुद्रपुर/काशीपुर/दिल्ली:28 फरवरी से ईरान पर शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य हमलों के विरोध में आज भारत के विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। उत्तराखंड…

होली पर वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर कॉर्बेट प्रशासन मुस्तैद, गर्जिया से सांवल्दे तक निकाला फ्लैग मार्च

​रामनगर। होली के त्यौहार के दौरान वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिजरानी उप प्रभाग के नेतृत्व में वन विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से एक…

खाकी के आंगन में उड़े गुलाल के रंग: 31वीं वाहिनी PAC में सजी ‘बैठकी होली’ की महफिल

​ड्यूटी की थकान भूल थिरकीं महिला पुलिसकर्मी, पारंपरिक गीतों और डांस ने बांधा समां ​रुद्रपुर (मुख्य संवाददाता)।फागुन की मस्ती और रंगों के उल्लास ने जब खाकी के अनुशासन संग मेल खाया, तो नजारा देखते ही बना। मौका था 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित ‘बैठकी होली’ के भव्य कार्यक्रम का। सेनानायक देवेंद्र पिंचा के विशेष…

सल्ट में पुलिस और फायर ब्रिगेड की सतर्कता से टला महाविनाश: अस्पताल के समीप धधकी भीषण आग

सल्ट/रामनगर।अल्मोड़ा जनपद के सल्ट (देवायल) क्षेत्र में सोमवार की रात प्रकृति के कोप और मानवीय संघर्ष की गवाह बनी। सल्ट क्षेत्र में अचानक भड़की भीषण आग ने न केवल रिहायशी इलाकों के निकट पहुँच गई, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे जीवनरक्षक ऑक्सीजन सिलेंडरों तक पहुँचकर एक बड़ी तबाही का संकेत दे दिया था। स्थानीय…

कॉर्बेट से सटे फाटो जोन में दिखा कुदरत का करिश्मा: ‘दूधिया’ हुआ बंदर, तस्वीरें वायरल

​नैनीताल। विश्व विख्यात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे फाटो पर्यटन जोन में इन दिनों एक ‘अनोखा मेहमान’ चर्चा का विषय बना हुआ है। यहाँ सफारी के दौरान पर्यटकों का सामना एक ऐसे दुर्लभ अल्बिनो (Albino) बंदर से हुआ, जिसका पूरा शरीर बर्फ की तरह सफेद और आँखें सुर्ख लाल हैं। इसे देखकर न केवल पर्यटक…

मैत्री क्रिकेट मुकाबला: हल्द्वानी टैक्स बार ने जमाई धाक, इनकम टैक्स-11 को 20 रनों से दी शिकस्त

​चकलुवा के कॉर्बेट मैदान पर दिखा रोमांच; गौरव जोशी के ‘पंजे’ ने पलटा मैच का रुख, बने ‘मैन ऑफ द मैच’ ​हल्द्वानी।चकलुवा स्थित कॉर्बेट क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित मैत्री क्रिकेट मुकाबले में हल्द्वानी टैक्स बार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इनकम टैक्स-11 को 20 रनों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। गौरव…

दहशत: रामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, गांजा तस्करी की रंजिश में बरसीं गोलियां

​– थारी-कांडला गांव में वर्चस्व की जंग, हमलावरों ने घरों में घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी – बच्चों और महिलाओं ने पड़ोसियों के घर छिपकर बचाई जान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य ​रामनगर/पिरूमदारा।नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पिरूमदारा चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थारी-कांडला गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज…

काशीपुर में होली के रंगों के साथ विकास की गूंज: मुख्यमंत्री धामी ने दी करोड़ों की सौगात

काशीपुर।काशीपुर नगर निगम परिसर में आयोजित रंगोत्सव होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमूह को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पारंपरिक कुमाऊँनी होली, शास्त्रीय होली एवं भजन गायन के साथ जनसमूह के साथ होली गायन में प्रतिभाग किया। ​मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह…

रामनगर: आरा मशीन में भयंकर आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

​रामनगर (नैनीताल)। तेलीपुरा रोड स्थित एक फर्नीचर आरा मशीन में रविवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर यूनिट ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि…