👉 Live IPL Score 👇

';

दहशत: रामनगर में दिनदहाड़े फायरिंग, गांजा तस्करी की रंजिश में बरसीं गोलियां


– थारी-कांडला गांव में वर्चस्व की जंग, हमलावरों ने घरों में घुसकर की ताबड़तोड़ गोलीबारी

– बच्चों और महिलाओं ने पड़ोसियों के घर छिपकर बचाई जान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

रामनगर/पिरूमदारा।नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पिरूमदारा चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब थारी-कांडला गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गांजा तस्करी के मामले में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दबंगों ने ग्रामीणों के घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रंजिश की जड़: 9 किलो गांजा और गिरफ्तारी

​पीड़ित गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि विवाद की जड़ हाल ही में हुई एक गिरफ्तारी है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने गांव के एक युवक को करीब 9 किलो गांजे के साथ पकड़ा था, जो मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपियों को शक था कि इसकी मुखबिरी गुरमीत के पक्ष ने की है। इसी रंजिश के चलते आरोपी गांव में माहौल खराब कर रहे थे और ड्राइवर पर काम छोड़ने का दबाव बना रहे थे।

ताबरतोड़ फायरिंग से थर्राया गांव

​घटना सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है। आरोप है कि अर्जुन सिंह अपने 4-5 साथियों के साथ गुरमीत के घर पहुंचा और हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने न केवल गुरमीत बल्कि पड़ोसी सुखविंदर कौर के घर को भी निशाना बनाया।

​”हमलावरों को देख छोटे बच्चों और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। किसी ने कमरे में खुद को बंद किया तो किसी ने पड़ोसियों के घरों में छिपकर जान बचाई।” – सुखविंदर कौर, चश्मदीद

पुलिस की कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर का नाम आया सामने

​फायरिंग की सूचना पर सीओ सुमित पांडे भारी पुलिस बल के साथ महज 5 मिनट में मौके पर पहुंचे। जांच में रोहित गुर्जर नामक युवक का नाम प्रमुखता से उभरा है, जिसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उसकी हिस्ट्री खंगाल रही है।

अधिकारी का कथन:

​”प्रारंभिक जांच में मामला गांजा तस्करी की रंजिश और गलतफहमी का लग रहा है। आरोपियों ने डराने के उद्देश्य से फायरिंग की है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

— सुमित पांडे, सीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *