उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊं

धूमधाम से मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार,मंत्री अरविंद पाण्डे ने इस मौके पर विश्व शान्ति व खुशाली के लिए की प्रार्थना।

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर-दिनेशपुर में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कार्यक्रम में पहुँच कर अपने हाथों से लोहड़ी जलायी और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

सुने क्या कहा कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे ने।


बता दे कि उधमसिंह नगर जनपद के दिनेशपुर में बुधवार की शाम को मुख्य चौराहे पर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया।इस मौके पर उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डे ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अपने हाथों से लोहड़ी जलायी,और लोहड़ी की दहकती अग्नि के सामने हाथ जोड़ कर माँ लोहड़ी से पिछले वर्ष 2020 घटनाओं महामारी और कठिनाई भरा रहा है ।यह वर्ष भारतवासियों और विश्व शांति के लिए अच्छा रहे प्रार्थना तथा सभी क्षेत्रवासियों को लोहड़ी और मकर शंक्रान्ति की बधाई दी ।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।


गौरतलब है कि लोहड़ी त्योहार में शाम के समय लोहड़ी जलाई जाती है। लोहड़ी की पवित्र अग्नि में लोग मूंगफली, गजक, तिल, मक्का डालकर चारों तरफ परिक्रमा भी करते हैं और गाते बजाते हुए इस त्योहार का जश्न मनाया जाता है।आनंद और खुशियों का प्रतीक त्योहार लोहड़ी इस साल कहीं 13 जनवरी तो कहीं 14 जनवरी को मनाया जायेगा। मूलरूप से यह पर्व पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है लेकिन इसकी बढ़ती हुई लोकप्रियता के कारण अब इसे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है। इस पर्व को लोग नाच गाकर एक साथ सेलिब्रेट करते हैं। ये दिन शरद ऋतु के समापन से भी जोड़कर देखा जाता है। इसे किसानों का आर्थिक रूप से नूतन वर्ष भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष