उत्तराखंडकुमाऊंक्राइमचम्पावत

चरस बेचने निकला तस्कर पुलिस के हाथ लगा,पकड़े गये तस्कर से 9 किलो से अधिक चरस बरामद, तस्कर का साथी मौके से फरार।

ख़बर शेयर करें

चंपावत-एसओजी और पुलिस टीम की सँयुक्त कार्यवाही में एक व्यक्ति को 9 किलो 7 सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी अपने एक साथी के साथ चरस को हल्द्वानी व मैदानी क्षेत्रों में बेचने के लिए जा रहा था।आरोपी का साथी अँधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब रहा।फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।

बता दे कि जनपद चम्पावत पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जिले में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है।आज तड़के में एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम की सँयुक्त कार्यवाही में कनवाण बैंड से एक अभियुक्त गणेश सिंह(50वर्ष) निवासी ग्राम कोंकना तहसील धारी जिला नैनीताल को 9 किलो 7 सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी गणेश अपने एक साथ के साथ चरस को हल्द्वानी एवं मैदानी क्षेत्रों में बेचने के लिए जा रहा था।अँधेरे का फायदा उठा कर गणेश का साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।गणेश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा यह चरस कुछ मात्रा में अपने घर में ही तैयार की गई है,और कुछ गांव क्षेत्र से सस्ते दामो में खरीदी गई है। वह इसे हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहे थे।पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।गौरतलब है कि जनपद चम्पावत में वर्ष 2020 में चरस की तस्करी करने वालो पर नकेल कसते हुए 80 अभियोग जनपद में पंजीकृत हुए है।80 अभियुक्तों के पास 87.851किलो ग्राम चरस बरामद की गयी है।जबकि 280.232 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।वही जिला चम्पावत पुलिस द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी के मामलों में नज़र डालें तो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

वर्ष-2015-13 अभियोगो में 13 अभियुक्तों के कब्जे से 41.070 किलोग्राम चरस, 10.985 किलोग्राम अफीम एवं 14.500 किलोग्राम गाँजा ।

वर्ष-2016-24 अभियोगो में 24 अभियुक्तों के कब्जे से 47.330 किलोग्राम चरस ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

वर्ष-2017-28 अभियोगो में 29 अभियुक्तों के कब्जे से 30.982 किलोग्राम चरस, 7.65 ग्राम स्मैक, 5.63 ग्राम हैरोइन एवं 5.445 किलोग्राम अफीम ।

वर्ष-2018-48-अभियोगो में 49 अभियुक्तों के कब्जे से 48.619 किलोग्राम चरस, 50.192 ग्राम स्मैक एवं 7.7 ग्राम हैरोइन।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

वर्ष-2019-66 अभियोगो में 66 अभियुक्तों के कब्जे से 35.741 किलोग्राम चरस,  98.553 ग्राम स्मैक  एवं 2.200 ग्राम गाजा।

वर्ष-2020 में पुलिस को रिकॉर्डतोड़ कामयाबी मिली है।80 अभियोगों में 80 अभियुक्तों के कब्जे से 87.851 किलोग्राम चरस तथा 280.232 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है।

पुलिस टीम-ध्यान सिंह, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत,उ0नि0 विरेन्द्र सिंह रमौला, प्रभारी एस0ओ0जी0,उ0नि0 नवल किशोर, थानाध्यक्ष पाटी,कानि0 दीपक प्रसाद एसओजी,कानि0 राकेश रौंकली एसओजी,कानि0 खीम सिंह थाना पाटी,कानि0 विरेन्द्र सिंह थाना पाटी,कानि0 भुवन पाण्डेय, सर्विलांस सैल।