उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसंतोत्सव की दी शुभकामना

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री ने राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर वसंतोत्सव की दी शुभकामना।

राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव का अवलोकन कर विभिन्न फूलों की आकर्षक प्रदर्शनी को सराहा।

वसंतोत्सव को बताया प्रकृति से जुड़ने का प्रयास।

पुष्पों का सौन्दर्य देता है मानसिक शांति, पर्यावरण की स्वच्छता का भी मिलता है संदेश – मुख्यमंत्री

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें वसंतोत्सव की शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

मुख्यमंत्री ने राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव का अवलोकन कर इस अवसर पर आयोजित आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इस आयोजन को प्रकृति से जुड़ने का सार्थक प्रयास बताया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का सौंदर्य मानसिक शांति के साथ पर्यावरण की स्वच्छता का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न प्रकार के पुष्पों के लिये भी उत्तराखण्ड की पहचान रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्रों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे लोगों से मिलकर उनके सुझावों से अवगत हुए तथा विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर जानकारी भी ली।