उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति

ख़बर शेयर करें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सरकारी कर्मियों के समक्ष रखा जनहित में संवेदनशीलता पूर्ण निष्ठा व सरलीकरण से कार्य करने का मूलमंत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण के 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण से 01 लाख 02 हजार 673 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

मुख्यमंत्री ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा की अवस्थापना सुविधा के विकास हेतु प्रदान की स्वीकृति

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर:घायल अवस्था में मिली बाघिन का रेस्क्यू कर उसका सफल उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसे फिर से उसके वास्थल में छोड़ा गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं का विकास योजनान्तर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खटीमा, ऊधमसिंह नगर में बाउंड्रीवाल, गेट एवं गार्ड रूम बनाये जाने हेतु 1 करोड़ 83 लाख 78 हजार रू. की भी स्वीकृति प्रदान की है।