उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र पपनै के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त

ख़बर शेयर करें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पपनै के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जितेन्द्र पपनै के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

स्व0जितेंद्र पपनै

गौरतलब है कि रामनगर देवभूमि मीडिया क्लब, रामनगर के अध्यक्ष, एनयूजे-आई उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष व अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार 52 वर्षीय जितेंद्र पपनै उर्फ जित्तू के मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार स्व. पपनै शनिवार की सुबह बाथरूम में गिरकर अचेत हो गये जिन्हें आनन फानन में चिकित्सालय ले गये जहाँ चिकित्सको ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्व.पपनै के निधन की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गयी तथा हर कोई हॉस्पिटल की ओर दौड़ पड़ा, बाद में उनके शव को उनके नंदा लाइन स्थित निवास स्थान पर दर्शनार्थ रखा गया तथा गमगीन माहौल में स्थानीय विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया तथा उनके पुत्र मेहुल पपनै ने चिता को मुखाग्नि दी। स्व.पपनै अपनी पत्नी रेखा पपनै व इकलौते पुत्र मेहुल पपने सहित परिजनों को रोता बिखलता हुआ छोड़ गये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडी आर एफ) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया।

स्व.पपनै के निधन से प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महानिदेशक सूचना वंशीधर तिवारी, डीएम नैनीताल वंदना, जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्द्रियाल सहित मीडिया जगत व राजनीतिक दलों में ब्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालो में विनोद पपनै, डॉ.ज़फर सैफ़ी, राजीव अग्रवाल, चन्द्रसेन कश्यप, जीवन कुमार, चंचल गोला, त्रिलोक रावत, जुगेश अरोरा बंटी, हरीश भट्ट, गिरीश पांडे, विक्की कश्यप, कैफ खान, मुकेश सुयाल, कैलाश सुयाल, खुशाल रावत, दानिश खान, गोविंद पाटनी, रोहित गोस्वामी, नदीम वारसी, नाज़िम सलमान, नावेद सैफ़ी, नितेश जोशी, आसिफ इकबाल, रागिब खान, सलीम मालिक, सिद्दार्थ पपनै, श्यामलाल, दीपक सती, चंद्रशेखर जोशी, गणेश रावत, नसीम खान, नवीन पोखरियाल, मो.उस्मान, सब्बू खान, सलीम अहमद, उधमसिंह राठौर, सलीम मालधन, शमीम दुर्रानी, अरबाज खान, गणेश कुमार गगन, अनिल पाठक, फरीद कुरैशी, रवि रावत आदि मीडियाकर्मियों सहित विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हाजी मो.अकरम, पिंकी पपनै, मनोज पपनै, निशांत पपनै, प्रकाश पपनै, दिनेश चंद्रा, भगीरथ लाल चौधरी, मदन जोशी, नरेंद्र शर्मा, रुबीना सैफ़ी, भुवन शर्मा, दीपक डीसी, सुमित शर्मा, नोशाद सिद्दीकी, अमित अग्रवाल, भावना भट्ट, आशा बिष्ट, भुवन पांडे, प्रभात ध्यानी, प्रेम मेहरा, डॉ.उमर सैफी, ताइफ खान, पुष्कर दुर्गापाल, तनुज दुर्गापाल, जगमोहन बिष्ट, भुवन डंगवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि गिरी शर्मा, नीमा मठपाल, संजय बिष्ट,भूपेंद्र सिंह खाती, विपिन कांडपाल, अतुल मेहरोत्रा, राकेश नैनवाल, आलोक गुसाईं, जुल्फिकार अली, शिलपेन्द्र बंसल आदि सहित बड़ी संख्या में लोगो ने शोक व्यक्त किया है।