उत्तराखंडदेहरादून

सीएम धामी ने सचिवालय परिसर में गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा स्थापित कैंटीन का शुभारंभ किया साथ ही “दी होली गंगा” नामक पुस्तक का विमोचन किया

ख़बर शेयर करें

देहरादून(उत्तराखंड):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया अस्पताल को मिली नई पहचान: 30 से बढ़कर 50 बेड, डिजिटल एक्स-रे मशीन भी होगी उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी. एन.की कैन्टीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. को कैन्टीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के द्वितीय दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

जी.एम.वी.एन. के प्रबंध निदेशक श्री विनोद गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जी.एम.वी.एन. द्वारा संचालित कार्यकलापों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी सहित जी.एम.वी.एन. के अधिकारीगण उपस्थित थे।