उत्तराखंडउधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जिला उधमसिंह नगर जनता की सुनी समस्याएं

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर(उत्तराखंड):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड कैम्प कार्यालय में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निस्तारण हेतु सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवम संतुष्टि के आधार पर हल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  द डांस वार’ में कुमाऊं के कलाकारों का धमाल, झूम उठा रामनगर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को नियमित रूप से जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस एवं बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर कृषि मेला बना नवाचार और ज्ञान का संगम, धामी बोले— किसानों की समृद्धि ही राज्य की प्रगति

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार जोशी, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस, हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्वाह्न में राम रतन लाल भगवत सरन अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।