उत्तराखंडकुमाऊंपिथौरागढ़राजनीति

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में किया रोड शो उमड़ा जन सैलाब

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़(उत्तराखंड):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य जनहित से जुड़ी योजनाओं एवं राज्य के सरकारी कर्मियों की समस्याओं के मुद्दों पर वार्ता करते हुए दिए विभिन्न दिशा निर्देश।

इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन।

लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।