उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊं

सीएम पुष्कर सिंह घामी ने खटीमा पहुँच कर प्रदेश वासियों को छठ पर्व की दी शुभकामनाये।

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर,खटीमा।उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह घामी हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के बाद देर शाम अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुँचे।जहाँ उनका भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ज़ोरदार स्वागत किया।सीएम घामी ने छठ पर्व के मौके पर प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार


सीएम घामी ने शुभकामनाये देने के साथ ही भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि जो महिलाये निर्जला व्रत रख सूर्य देव की उपासना कर रही हैं,भगवान उनकी सभी मनोकामना पूरी करे।अतःसूर्य देवता की उपासना के इस त्योहार पर वह सभी माताओं और बहनों को बधाई देते है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचोली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों को ₹56.30 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत।


ग़ौरतलब है कि खटीमा में छठ पर्व बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।बता दे कि बिहार और उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति का पर्व छठ पूजा है।जिसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।उत्तराखण्ड में भी छठ पर्व की बड़ी धूम है।