
फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
उत्तरकाशी। जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष विवेक सिंह सजवाण ने संगठन के नाम पर गुमराह करने और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सजवाण ने स्पष्ट किया कि जिला पत्रकार संघ किसी की निजी संपत्ति, वसीयत या परिवारिक अधिकार नहीं है। यह सभी पत्रकारों का साझा मंच है, और कोई भी पत्रकार इसका उपयोग कर सकता है। उन्होंने उन लोगों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी के पास संघ का कोई पंजीकरण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए।
25 जून 2025 को पुरानी कार्यकारिणी भंग, नई टीम गठित
अध्यक्ष सजवाण के अनुसार, 25 जून 2025 को पूर्व अध्यक्ष सुनील थपलियाल और कोषाध्यक्ष प्रकाश रागड़ को संगठन से निष्कासित कर दिया गया था। आरोप था कि दोनों द्वारा पत्रकार सम्मेलनों के नाम पर विभिन्न जगहों से भारी चंदा लिया जा रहा था, पर उसका कोई हिसाब-किताब उपलब्ध नहीं कराया गया।
इसी कारण जिले के पत्रकारों ने पुराने पदाधिकारियों को हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया और नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें विवेक सिंह सजवाण को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
फर्जी खबरें फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सजवाण ने कहा कि जो लोग अपनी निष्कासन के बाद भी संघ के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं और फर्जी खबरें प्रकाशित कर रहे हैं, उनके खिलाफ अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर भी उठे सवाल
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व अध्यक्ष सुनील थपलियाल बीते समय में दो बार नगरपालिका चुनाव हार चुके हैं, और दोनों ही अवसरों पर उनकी जमानत तक जब्त हो गई थी। ऐसे में जिले के ईमानदार पत्रकारों ने तय किया कि संघ के शीर्ष पद पर कोई गैर राजनीतिक और निष्पक्ष छवि वाला व्यक्ति ही होना चाहिए।
रिपोर्ट: कीर्ति निधि सजवान, उत्तरकाशी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now




