उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

अज्ञात कारणों के चलते रिटायर्ड दरोगा ने बाथरूम में फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

ख़बर शेयर करें

रामनगर(उत्तराखंड):अज्ञात कारणों के चलते दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हुए सहायक उप निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।मृतक ने दुपट्टे का फंदा बना कर अपने आवास के बाथरूम में फांसी लगा ली।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना रामनगर के पीरुमदारा स्थित बेनी बिहार द्वितीय कॉलोनी की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड हुए सहायक उपनिरीक्षक भोपाल सिंह बिष्ट (68 वर्ष) पुत्र रूप सिंह निवासी पीरुमदारा बेनी बिहार द्वितीय कॉलोनी ने बुधवार की सुबह अपने आवास के बाधरूम में लगे शावर में दुपट्टे का फंदा बना कर फांसी लगा ली।जिससे उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि वह यहां अपनी पत्नी हीरा देवी के साथ रहते थे।उनके दो पुत्र हैं।एक पुत्र प्रेम सिंह दिल्ली पुलिस में है। जबकि दूसरा पुत्र सीआर पीएफ में है। उसकी तैनाती वर्तमान में जम्मू में है।दोनो ही पुत्र विवाहित हैं वह दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं।जबकि दोनो बुजुर्ग दंपत्ति पीरुमदारा स्थित घर पर अकेले रहते थे।आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे इसकी पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

इस मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।