ऊधमसिंह नगर-दिनेशपुर इलाके में दुर्गा पूजा के आखरी दिन बंगाली समाज की महिलाओ ने सिंदूरी होली खेलने के बाद नम आँखों से विदाई दी |इस मौके पर सैकड़ो महिलाओ ने दुर्गापूजा कर देवी मॉं की मूर्ती का दर्पण विसर्जन किया |
आपको बता दे कि गदरपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले दिनेशपुर में दूर्गापूजा का समापन के मौके पर सैकड़ो महिलाओ ने नम आँखों से माँ दुर्गा को विदायी दी | बंगाली समाज की महिलाओ ने पूजा अर्चना करने के बाद देवी माँ मूर्ती का विसर्जन किया | उसके बाद महिलाओ ने सिन्दूरी रंग होली खेली एक दुसरे को महिलाओ ने सिन्दूरी रंग लगाया | इस दौरान श्रद्धालु आनंदिता सरकार व अंबालिका चक्रवर्ती ने कहा है कि आज दशमी पूजा के बाद साल का दुर्गा पूजा का समापन हो गया है।

आज दशमी पूजा की समाप्ति के बाद दुर्गा मंदिर का परिक्रमा कर उसके बाद क्षेत्र की तमाम महिलाओं ने सिंदूर की होली खेली उन्होंने कहा है कि महिलाये साल भर अपनी माँग भरने के लिए बाज़ार से लाये सिन्दूर को देवी मॉं की चरण स्पर्श किये सिन्दूर के साथ मिलाती है,और साल भर उसी से सुहागने अपनी माँग भर्ती है | उन्होंने कहा है कि बंगाली समाज के लोग साल भर दुर्गा पूजा का इंतजार करते हैं बंगाली समाज के लोग दुर्गा पूजा को बड़ों पूजा के नाम से पुकारते हैं |
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







