उत्तराखंडकुमाऊंगढ़वालदेहरादून

प्रदेश की नगर निकायों के पांच वर्ष का कार्यकाल हुआ पूर्ण कल से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे अधिसूचना हुई जारी

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक को क्लिक करे।

देहरादून(उत्तराखंड):प्रदेश के सभी नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायतों का 5 वर्ष का कार्यकाल 01दिसम्बर 2023 पूरा हो गया है।प्रदेश के सभी नगर निकायों में सरकार ने प्रशासक नियुक्त कर दिए है।02 दिसंबर से सभी निकायों में प्रशासक तैनात हो जाएंगे। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की।

प्रमुख सचिव शहरी विकास आरके सुधांशु ने बताया कि नगर निगम रुड़की का चुनाव बाद में हुआ था, वहां केवल मेयर पद का चुनाव होना है। बाकी बोर्ड पूर्व की भांति ही कार्यरत रहेगा।वहीं, नगर पालिका श्रीनगर के उच्चीकरण के बाद नगर निगम बनने के चलते वहां भी प्रशासक नहीं होगा। बाकी देहरादून नगर निगम समेत सभी निगमों, पालिकाओं, नगर पंचायतों में 2 दिसंबर से प्रशासक तैनात हो जाएंगे।प्रशासक के तौर पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खटीमा स्थित निजी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान करने के दिए निर्देश

अब आज के बाद तमाम जगहों के नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत और नगर निगम के मेयर निवर्तमान हो जाएंगे।अभी नगर निकाय के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची तैयार करने का काम किया जा रहा है। उधर, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की ओर से ओबीसी का सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ही निकाय चुनाव हो पाएंगे।