उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनराजनीति

अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध:सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

देहरादून(उत्तराखंड):मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में गढ़वाल संभाग के भाजपा समर्थित अनुसूचित जाति प्रतिनिधियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी के सभागार में पहुंचते ही सम्पूर्ण सभागार जोशीले नारों से गुंजायमान हो उठा।

इससे पहले उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे मोदी और धामी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर अम्बेडकर के सपनों का भारत बनाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भोली भाली अनुसूचित समाज की जनता की भावनाओं के साथ सदैव खिलवाड़ किया गया है। कांग्रेस के नीति निर्धारकों की मानसिकता सदैव अनुसूचित समाज को सिर्फ आर्थिक व मानसिक गुलाम बनाने की रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि भविष्य का स्वर्णिम भारत निर्माण डॉ अम्बेडकर के सपनों के भारत निर्माण की परिकल्पना पर होने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।

दूसरे सत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति को मिल रहे लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटिबद्धता अनुसूचित जाति समाज के लिये है, उनकी हर योजन अनुसूचित समाज को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा, अनुसूचित समाज हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

दूसरे सत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य द्वारा केंद्र द्वारा अनुसूचित जाति को मिल रहे लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कटिबद्धता अनुसूचित जाति समाज के लिये है, उनकी हर योजन अनुसूचित समाज को लाभान्वित कर रही है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि भाजपा, अनुसूचित समाज हित में कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

कार्यक्रम में विधायक खजान दास, शक्ति लाल शाह, दुर्गेश्वर लाल, राज कुमार पोरी व भुपाल राम, जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह व शान्ति देवी, राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा स्वराज विद्वान, देश राज, भागवत प्रसाद मनवाना, सुरेश राठौर, सुरेंद्र मोंघा सहित गढ़वाल संभाग से कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।