उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालसमस्या

भारी बारिश से चार परिवारो के घरो पर मंडराया खतरा जान बचाने के लिए टैंटो मे रहने को मजबूर

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी(उत्तराखंड):पहाड़ों में हो रही बरसात आमजन पर आफत बनकर बरस रही है।जगह जगह हो रहे भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हो रहे है।जिस कारण कुछ लोगो की जान पर बन आयी,तो कुछ लोग घर से बेघर हो गये।ऐसा ही एक मामला विकासखंड डुंडा कि जिनेथ ग्राम सभा की लोरियाणा नामक तोक से सामने आया है।जहाँ भारी बारिश के चलते भूध्वंस हो जाने से मकानो मे दरारे पड़ गयी वरन दिवार को तोड़ते हुए मलवा घर मे घुस आया।जिससे 4 परिवार टैंट मे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की दी बधाई शुभकामनाएं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के विकासखंड डुंडा कि जिनेथ ग्राम सभा की लोरियाणा नामक तोक क्षेत्र मे लगातार बारिश हो रही है।जिस वजह से लोगो के घरो मे भूस्खलन के कारण दिवार तोड़ते हुए मलवा घुस गया घरो मे जगह जगह दरारे पड़ गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन तृतीय सत्र में इन पर विचार विमर्श किया गया।
देखे वीडियो

घरो की हालत ज़र-ज़र होने के कारण चार परिवार घर छोड़ कर खुले आसमान मे टैंट लगाकर रहने को मजबूर हैं।आसमान से बरस रही आफ़त और ज़मीन से हो रहा भूध्वंस परेशानी का सबब बना हुआ है,ऊपर से साँप कीड़े और जंगली जानवरो का खतरा अलग से सरो पर मंडरा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का शुभारंभ

सभी प्रभावित परिवार शासन-प्रशासन से विस्थापन की गुहार लगा रहे हैं।वही

इस मामले मे उपजिलाधिकारी डुंडा ने प्रभावित परिवारो को हर सम्भव मदद का भरोसा जताया है