उत्तराखंडदेहरादून

गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंच कर गंगा आरती में किया सहभाग

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

  • गृह मंत्री भारत,  अमित शाह पधारे परमार्थ निकेतन
  • देवात्मा हिमालय और योग की वैश्विक नगरी, ऋषिकेश में भव्य और दिव्य अभिनन्दन
  • शिवत्व का प्रतीक रुद्राक्ष का दिव्य पौधा, इलायची की माला और अंगवस्त्र से दिव्य अभिनन्दन
  • विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन गंगाजी की आरती में किया सहभाग
  • परमार्थ निकेतन गंगा आरती ’पीस व पाजिटिविटी’ का अद्भुत संगम
  • राष्ट्र की सुरक्षा व समृद्धि हेतु विश्व शान्ति हवन में समर्पित की विशेष आहुतियाँ
  • परमार्थ निकेतन गंगा तट पर माननीय गृहमंत्री भारत,  अमित शाह,  मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती  महाराज, योगगुरू पूज्य स्वामी रामदेव  महाराज, पूज्य मंहत रविन्द्र पुरी  महाराज,  प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  महेन्द्र भट्ट,  सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक ,  सांसद अनिल बलूनी ,कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार  धनसिंह रावत, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, संसदीय कार्यमंत्री उत्तराखंड,  प्रेमचन्द अग्रवाल,  पूर्व मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक यमकेश्वर  रेनू बिष्ट, संगठन महामंत्री  अजय, महामंत्री आदित्य कोठारी, निरंजन पीठाधीश्वर, पूज्य आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि  महाराज, ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलाायंस की अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास  महाराज, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णाचार्य  महाराज आदि पूज्य संतों और राजनीतिज्ञों का पावन सान्निध्य और  महामंडलेश्वर स्वामी असंगानन्द सरस्वती  महाराज का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

ऋषिकेश(उत्तराखंड): भारत के गृह मंत्री  अमित शाह  आज परमार्थ निकेतन पधारे।  संतों के पावन सानिध्य में विश्व विख्यात परमार्थ निकेतन की दिव्य गंगा आरती में सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती  एवं अन्य पूज्य संतों ने  अमित शाह  का माँ गंगा के पावन तट पर दिव्य रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की दिव्य माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार


भारत के गृह मंत्री  अमित शाह  ने कहा परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  ने कहा योगगुरु स्वामी रामदेव  ने कहा मंहत रविन्द्र पुरी  ने कहा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी  महेन्द्र भट्ट  ने कहा  सांसद  रमेश पोखरियाल निशंक  ने कहा सांसद अनिल बलूनी  ने कहा कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार  धनसिंह रावत, वित्त, शहरी विकास एवं आवास, संसदीय कार्यमंत्री उत्तराखंड,  प्रेमचन्द अग्रवाल, निरंजन पीठाधीश्वर,  आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि  महाराज, साध्वी भगवती सरस्वती  ने   अमित शाह  और सभी विशिष्ट अतिथियों का परमार्थ निकेेेतन माँ गंगा के पावन तट पर अभिनन्दन करते हुये कहा कि  अमित शाह  भारत की सुरक्षा, व्यवस्था और आस्था का अद्भुत संगम है। आपके माध्यम से जो सुरक्षा व्यवस्थायें राष्ट्र को प्राप्त हो रही है वह अद्भुत है। भारत माता को उनकी संस्कृति की रक्षा के लिये  अमित शाह  के रूप में आधुनिक हनुमान प्राप्त हुये हैं।  मोदी  और  अमित शाह  ने मिलकर भारत में अनेक ऐतिहासिक व विलक्षण कार्यों को सम्पादित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

साध्वी  ने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  को साधुवाद देते हुये कहा कि भारत की दिव्य विधा योग और वसुधैव कुटुम्बकम् के दिव्य मंत्रों को वैश्विक स्तर तक पहंुचाने हेतु मोदी जी का अद्भुत योगदान है। आज की गंगा आरती में सहभाग करने वाले सभी अतिथियों का साध्वी  ने स्वागत किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती, सभी पूज्य संतों और राजनीतिज्ञों ने  अमित शाह  को रूद्राक्ष का दिव्य पौधा,  गणेश  की मूर्ति, इलायची की माला व अगंवस्त्र भेंट किया।