उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर सीएम ने दुःख जताते हुए डीएम रुद्रप्रयाग को दिए जांच के आदेश और घायलों का जाना हाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली त्रासदी: 8-10 फीट नीचे दबे होटल और लोग, रडार से मिली चौंकाने वाली तस्वीरें

स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग को इस घटना की जाँच के आदेश दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धराली-हर्षिल आपदा राहत के लिए यूनियन बैंक ने दिए ₹1 करोड़, सीएम धामी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान: वीरों का सम्मान, खिलाड़ियों को पुरस्कृत, राज्यहित में 6 घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।