उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का करारा वार, कहा कांग्रेस नही कर सकती राज्य का विकास

ख़बर शेयर करें

देहरादून।चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है।इसके अलावा रेखा आर्या ने उन्हें बनबसा मण्डल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपने पर शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में यहाँ की देवतुल्य जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,और सीएम धामी को ऐतिहासिक मतों से जिताकर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

इस दौरान मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए अनर्गल बयानबाजी पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिस तरह से यहाँ की जनता ने सिरे से नकारा,इससे प्रतीत होता है कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी की विकास की नीतियों पर विश्वास करती है,और यही कारण भी है, कि चम्पावत में हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और उनके प्रत्याशी की बेहद शर्मनाक हार हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश को गुमराह करने की कोशिश करती है ।कांग्रेस पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति करती है यही कारण है कि इस उपचुनाव में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत हुई है ।कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओ को आड़े हाथों लेते  हुए कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस चुनाव में कहीं दूर -दूर तक दिखाई नही दिए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी की विकास की लहर में किस तरह से यह कांग्रेसी नेता धराशाही हुए हैं।