उधम सिंह नगरकुमाऊंराजनीति

पंतनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस पार्टी का पुतला फूँका, कहा विकास विरोधी है काँग्रेस।

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर-पंतनगर में स्थानीय काँग्रेसी कार्यकर्ताओ को विकास विरोधी बताते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काँग्रेस पार्टी का पुतला फूँका।

पुतला फूँकते भाजपा कार्यकर्ता।

गुरुवार को अनुसूचित मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष महेंद्र पाल बाल्मीकि के नेतृत्व दर्जनों कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी के मुख्य चौराहे पर काँग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे बाजी की और काँग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।महेन्द्र पाल ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला के प्रयासों से पंतनगर क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहा है,जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के साधन बढ़ेंगे,और राजस्व की भी वृद्धि होगी।जबकि काँग्रेस पार्टी के नेता विरोध कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कुमाऊं मडंल के लिए पन्तनगर एयरपोर्ट का निमार्ण बहुत महत्वपूर्ण है राज्य के विकास में इसकी अहम भूमिका तो है ही,सामरिक दृष्टि से भी यह बेहद महत्वूपर्ण है उन्होंने कहा कि पन्तनगर उत्तर प्रदेश से नजदीक हैं जिसे उत्तराखंड आने जाने वाले लोगों को एयरपोर्ट जरूरी है।वही स्थानीय काँग्रेसी नेता इस कार्य मे अडंगा लगाने का काम कर रहे है।जिसकी भाजपा कार्यकर्ता कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी पहले से ही विकास विरोधी रही हैं।उन्होंने कहा कि जब विकास कार्य होते हैं तो विपक्ष हल्ला करता है उन्होंने अपील कि कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के बरगलाने में न आएँ।उन्होंने कहा कि काँग्रेस पार्टी की विकास विरोधी नीति को लेकर उन्होंने काँग्रेस पार्टी का पुतला फूँका है।पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मोर्चा महेंद्र कुमार बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मुनीश बाल्मीकि, पवन राठौर, कैलाश सिंह नेगी ,रोहित कुमार, अशोक गुप्ता ,युवा नेता रवि कुमार ,कमल कांडपाल ,राजेंदर, मनोज जोशी, अंगद यादव,  मनीष कुमार, दिनेश मेहरा ,भरत पपोला ,जावा, हरिओम सिंह चौहान ,अंगद यादव, युवा नेता धनुज यादव, विशाल कुमार, राहुल कुमार ,विशाल सिंह, सनी कुमार, संजय ठाकुर, सूरज ठाकुर, सुधीर कुशवाह, विकेश यादव आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।