रामनगर-उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोकनी अभी से ही शुरू कर दी है। शनिवार को केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में है विजय संकल्प यात्रा रामनगर पहुंची जहाँ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया तो वही पीरुमदारा में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण नीतियों का बखान करते हुए विपक्ष पर जम कर बरसे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास करना केवल भाजपा ही जानती है।आपको बता दें कि पीरुमदारा में जनसभा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संबोधित करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया। जिस कारण भाजपा कार्यकर्ता और जनता में मायूस देखने को मिली, तो वही रामनगर में जिस संख्या में जनता की मौजूदगी पार्टी के नेताओं ने सोची थी उस हिसाब से भाजपाई रामनगर में भीड़ नहीं जुटा पाए तो वही यात्रा में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मीडिया से बचते हुए दिखाई दिए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now




