उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंक्राइम

सितारगंज जेल मे आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा कैदी बन्दी रक्षको को चकमा देकर जेल से फ़रार पुलिस प्रशासन मे मचा हड़कम्प कैदी की तलाश मे जुटी जिले की पुलिस

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंह नगर(उत्तराखंड):आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी आज सुबह सितारगंज जेल से फ़रार जो गया।जिसके जेल व पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मचा हुआ है।फ़रार कैदी की तलाश मे पुलिस सघन तलाशीअभियान चला रही है।फ़रार कैदी हत्या के मामले मे आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा था।

सितारगंज सेन्ट्रल जेल मे मर्डर के मामले मे पिछ्ले ढाई साल से आजीवन कारावास की सज़ा काट रहा जरनैल सिंह(55वर्ष) पुत्र बंजारा सिंह,विचई थाना  नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर कैदी आज सुबह जेल प्रशासन की आँखो मे धूल झोक कर फ़रार हो गया।जिसके बाद जेल प्रशासन मे हड़कंप मच गया।जिले की पुलिस फ़रार कैदी की तलाश मे जुटी।जिसके लिए जनपद के जंगल और हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों की सघन चैकिंग की जा रही है।सूत्रो के मुताबिक लगभग सुबह 11बजे के समय दस कैदी जेल भूमि पर खेती का काम करने गये थे।तभी यह कैदी बन्दी रक्षको को चकमा देकर फ़रार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

जेल अधीक्षक अनुराग मालिक ने जानकारी दी है कि अभियुक्त ने सफेद कुर्ता पायजामा व सिर में सफेद काली चेकदार पगड़ी पहनी है।उन्होने बताया कि बंदी के फरार होने पर तत्काल सम्पूर्ण सितारगंज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के सभी बॉर्डर को सील करते हुए चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही निकटवर्ती बॉर्डर थानों को तथा कंट्रोल रूम को इस सूचना से अवगत कराया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

सजायाफ्ता कैदी के फ़रार होने की सूचना के बाद जिला ऊधम सिंह नगर की पुलिस हरकत मे आते हुए सितारगंज,किच्छा, नानकमत्ता,रुद्रपुर और पंतनगर थानो की पुलिस कैदी की तलाश मे जुटी हुई है।एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया जेल प्रशासन ने कैदी के फरार होने की सूचना दी है। कैदी की खोजबीन के लिए टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा जनपद पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही फरार कैदी पुलिस की गिरफ्त में होगा।