उधम सिंह नगर-किच्छा विधानसभा में बुधवार को नगर काँग्रेसियों कमेटी के कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तथा तीनो कृषि बिल की प्रतियाँ को अग्नि देकर जलाडाला।

किच्छा में कृषि बिल के विरोध व किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने नवीन गल्ला मंडी स्थल में केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पैदल मार्च निकालते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंचकर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनायी। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, संजीव कुमार सिंह, फिरदौस सलमानी, राजेश प्रताप, अरुण तनेजा, राजकुमार बजाज, नारायण सिंह बिष्ट, रिजवान अंसारी ,विनोद कोरंगा जावेद मलिक अकरम खान सिमरनजीत कौर, जगरूप सिंह गोल्डी, गगनदीप सिंह सैंकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now



