रामनगर-रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में एक दुर्लभ प्रजाति का स्पॉट वैलिड ईगल आउल फोटो सूट के दौरान कैमरे में कैद हुआ है।जानकारों का मानना है कि इस दुर्लभ जीव का दिखना यहां के जंगलों की हेल्दी जैव विविधता का सबूत है।

रामनगर वन प्रभाग के जंगलों में कई प्रकार के वन्यजीव पाये जाते है।इसके साथ ही इन जंगलों विभिन्न प्रजाति की पक्षियों का संसार भी यहाँ के जंगलों में देखा जा सकता है।बावजूद इसके यह माना जा सकता है कि यहाँ का ईको सिस्टम कितना हेल्दी है।इन जंगलों में दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्तिथि होना बहुत बड़ी बात है।वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर दीप रजवार के कैमरे में फोटो सूट के दौरान एक दुर्लभ प्रजाति का रात्रिचर प्राणी कैद हुआ है।जिसको स्पॉट वैलिड ईगल आउल के नाम से जाना जाता है। यह दुर्लभ प्रजाति का आउल रामनगर वन प्रभाग के भण्डारपानी में देखने को मिला है।इसकी खासियत यह है कि उल्लुओं की प्रजाति में बड़े आकार का होता है।अकसर यह घने जंगलों में देखने को मिलता है।रात्रिचर जीवो की आदतों के मुताबिक यह रात में ही सक्रिय होता है।इस जीव को फारेस्ट आउल के नाम से भी जाना जाता है।

इस विषय मे वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर दीप रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पक्षी दिन में आराम करता है,और रात को परवाज़ और शिकार करता है।ज्यादातर यह घने जंगलों में रहता है,और दिन में पेड़ो के पत्तो में छिपा रहता है।यह काफी शक्तिशाली होता है।कभी-कभी दिन में भी शिकार कर लेता है।इस फॉरेस्ट उल्लू की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह आकार में अपने से बड़े जीवो का भी शिकार करता है।रामनगर वन प्रभाग के जंगल मे यह पहली बार कैमरे में कैद हुआ है।इस बड़ी प्रजाति के उल्लू की उपस्तिथि का यहाँ होना यहाँ के ईको सिस्टम का हेल्दी होना दर्शाता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







