उत्तरकाशी:जनपद की तीन विधानसभाओं में दो सीटें पुरोला और गंगोत्री भाजपा के खाते में गयी है।जबकि उत्तरकाशी जनपद की यमनोत्री विधानसभा की जनता ने भाजपा और काँग्रेस को नकारते हुए निर्दलीय उम्मीदवार संजय डोभाल को जिताया है।देखिये किसको कितने वोट मिले।
पुरोला से भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश्वर लाल 5649 वोटो से जीते। दुर्गेश को 26891मत पड़े, जबकि कांग्रेस के मालचंद को 21242 वोट पड़े।
गंगोत्री से भाजपा प्रत्यासी सुरेश चौहान को वोट 28677 वोट मिले. वहीं दूसरी और कांग्रेस प्रत्यासी विजयपाल सजवाण को 21040 वोट मिले. सुरेश चौहान ने विजयपाल सजवाण को 7637 वोट से मात दी.
वहीं यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल 6340 वोटों से जीते.निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल को 22307 वोट मिले. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण को 16167 वोट।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now


