उत्तराखंडगढ़वालपौड़ी गढ़वाल

कालागढ़ वन विश्राम भवन में ऑपरेशन मानसून काल के चलते दक्षिणी सीमा व अवैध गतिविधियों के मद्देनजर वन विभाग के अधिकारियों की बैठक निम्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

ख़बर शेयर करें

कालागढ़।आज शुक्रवार को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज के अन्तर्गत वन विश्राम भवन कालागढ में कालागढ उप वन प्रभाग व अमानगढ टाइगर रिजर्व के अन्तर्गत ऑपरेशन मानसून काल में पार्क की दक्षिणी सीमा व अवैध गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया गया।आकाश गंगवार, भा०व० से० अधिकारी, कालागढ व बिन्दर पाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ,अंशुमान मित्तल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, नजीबाबाद के नेतृत्व में बैठक की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

बैठक में निन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया। विवरण निम्नप्रकार है:-

  1. पार्क की दक्षिणी सीमा तथा यू०पी० सीमा / संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शिकार / शिकारियों के समबन्ध में चर्चा की गयी।
  2. यू०पी० सीमा से लगे ग्रामों में गुलदार की उपस्थिति को न्यून करने हेतु।
  3. पार्क की दक्षिणी सीमा व संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शिकार की रोकथाम हेतु, वन क्षेत्र, नदी/ नालों, सोत व यू०पी० सीमा क्षेत्र में मैटल डिटेक्टर के द्वारा चैकिंग अभियान चलाने समबन्धी ।
  4. कालागढ रेंज / अमानगढ रेंज / उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड पुलिस बल के साथ मिलकर सीमा से लगे ग्रामों व बाजारों में मानव-वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के तहत Living with Tiger theme पर आहूत बैठक करने तथा मानव वन्यजीव संघर्ष के निदान हेतु अपने व्यवहार से आवश्यक परिवर्तन किये जाने हेतु जानकारी उपलब्ध कराना।
  5. बाघ के आबादी क्षेत्र में आवागमन को रोकने हेतु पुलिस बल की सहायता लेकर सर्वजन को सचेत किया जाना व वन क्षेत्र में महिलाओं के प्रवेश को रोकने / जलौनी लकड़ी ले जाने को रोकने हेतु स्टाफ व पुलिस बल के आपसी सहयोग में चर्चा।
यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।

बैठक के दौरान मनीष कुमार, वन क्षेत्राधिकारी,कालागढ, नन्द किशोर रूवाली, वन क्षेत्राधिकारी, खुशबू उपाध्याय, वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ रेंज, अमानगढ टाइगर रिजर्व, नवीन चन्द्र पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, ढेला, संजय कुमार पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, सुरक्षा इकाई रामनगर, नन्दन सिंह अधिकारी, उप वन क्षेत्राधिकारी, कालागढ व महेश चन्द्र जोशी, वन दरोगा आदि स्टाफ मौजूद रहा।