उत्तराखंडदेहरादून

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के जोगीपुरा में आयोजित सेमिनार में शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने छोटे बच्चों को शिक्षा व शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विषय में दी जानकारी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,रेखा आर्या,सौरभ बहुगुणा, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास,रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें 👉  धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल।
केदारनाथ विधायक स्व0 शैलारानी रावत

गौरतलब है कि केदारनाथ की भाजपा विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। दरअसल, मैक्स अस्पताल में शैला रानी पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। वह 68 वर्ष की थीं।वह 2016 में कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुई थी।