
पिथौरागढ़।डीडीहाट तहसील के मिर्थी गांव में शुक्रवार सुबह तेंदुए के हमले से 46 वर्षीय भागीरथी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला का उपचार सीएचसी डीडीहाट में किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार भागीरथी देवी खेत में घास काट रही थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिससे तेंदुआ भाग गया। परिजनों ने उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनके चेहरे में सात और हाथों में पांच टांके लगाए।
घटना की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र धामी, नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल और एसडीएम खुशबू पांडेय अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हाल जाना। ब्लॉक प्रमुख ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की मांग की है।
पिथौरागढ़ में इससे पहले धारचूला और मुनस्यारी के कई गांवों में भालुओं के हमलों की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हुए थे। अब तेंदुए के हमले की घटना से इलाके में भय का माहौल है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now




