उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वाल

निम की टीम ने कोरोना काल मे नया कीर्तिमान किया स्थापित।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी- साहसिक गतिविधियों और पर्वतारोहण के लिए जाना जाने वाले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने इस कोरोना काल मे एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। निम की टीम ने संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एलपाइन स्टाइल में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी नेलांग घाटी में नागा चोटी सहित दो अनाम चोटियों का सफल आरोहण किया। निम ने यह कीर्तिमान 6 दिन रिकॉर्ड के भीतर पूरा किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली
पर्वतारोही चोटी पर विजयी जश्न मनाते हुए।


नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने फोन पर दी जानकारी में बताया कि इस कोरोनकाल मे निम ने विचार किया कि नेलांग घाटी की अनाम चोटियों का आरोहण एलपाइन स्टाईल में किया जाए। जिससे कि कोरोना के नियमों का उल्लंघन न हो। साथ ही अब तक साहसिक पर्यटन से जुड़ने के लिए नेलांग घाटी को देश विदेश में एक नई पहचान मिल सके। एलपाइन स्टाइल में दो से चार पर्वतारोही अपना सामान स्वयं लेकर चोटी के आरोहण के लिए निकलते हैं। इस स्टाइल को अधिकांश विदेशी पर्वतारोही प्रयोग करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
चोटी पर फतह का जश्न मनाते पर्वतारोही।


कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उन्होंने अपने सहयोगियों नायाब सूबेदार गिरीश नेगी, हवलदार अनिल कुमार के साथ नेलांग घाटी की तीन चोटियों नागा चोटी(4790 मीटर), सहित दो अनाम चोटी कू (5871 मीटर), और व (5616 मीटर) के आरोहण का अभियान शुरू किया। जिसे तीनों पर्वतारोहियों ने रिकॉर्ड 6 दिन के भीतर तीनों चोटियों का सफल आरोहण कर अभियान पूरा किया। गत वर्ष भी निम ने नेलांग घाटियों की अनाम चोटियों का आरोहण किया था।