उधमसिंह नगर-गदरपुर विधान सभा के अंतर्गत दिनेशपुर में युवा कांग्रेस कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष किशोर हालदार ने भाजपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर चुनाव फर्जी दस्तावेजो के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है | प्रशासन में शिकायत करने के बाद होने वाली जाँच को प्रभावित करने का आरोप सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियो पर भी लगाया है |जबकि कैबिनेट अरविन्द पाण्डे ने ऐसे किसी प्रकरण का संज्ञान न होने की बात की है |
गौरतलब है कि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष त्रिनाथ बिस्वास पर फर्जी डॉक्यूमेंट से चुनाव लड़ने के आरोप है, जिसको लेकर चुनाव आयोग को जांच के लिए पत्र लिखा वही मामला सचिव पंचायती राज के संज्ञान में आया तो उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को इस मामले को की जांच की बाबत एक पत्र जारी किया , लेकिन आरोप है की वर्तमान में भाजपा सरकार केे चलते अधिकारी कोई भी कार्यवाही करने से बच रहे है। चुनाव लडऩे के दौरान फर्जी दस्तावेज देने के आरोप में डीएम द्वारा चार सदस्यों की कमेटी बना कर जांच करने के निर्देश दिए गए थे और अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन आज 20 दिन के बाद भी जांच में क्या हुआ किसी को नही पता है ? जिससे अधिकरियों की भूमिका सन्देह के घेरे में है। शिकायत कर्ता किशोर कुमार ने सरकार के दो कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डे और यशपाल आर्या पर जाँच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है | वहीँ इस प्रकरण में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडे ने किसी भी प्रकार की कोई जानकारी ना होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया है | |
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें







