उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के मौके पर देहरादून में शुभकामनाएं कार्यक्रम किया गया आयोजित

ख़बर शेयर करें

देहरादून(उत्तराखंड):महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं कार्यक्रम आयोजित किया गया।सीएम धामी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की, और उन्होंने जन्मदिन के मौके पर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी को  महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर भी सीएम धामी को बधाई दी।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को समान नागरिकता कानून के लिए अग्रिम बधाई दी और कहा कि हमारा प्रदेश यह कानून लाने में प्रथम राज्य होगा आपके द्वारा जितने भी कार्य किया जा रहे हैं वह सभी कार्य जनता को समर्पित कार्य हैं आपके नेतृत्व में आज उत्तराखंड प्रदेश नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश की समस्त जनता को अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं का धन्यवाद किया और साथ ही कहा  आप सब कार्यकर्ताओं के द्वारा आज इतने कार्यक्रम किए गए जिससे आप सब लोगों ने मेरा दिल जीत लिया आप सबके द्वारा किए गए कार्यों से मुझे उत्साह और नई चेतना मिली आज इतने कार्यक्रम थे कि मैं आप सबको पूरे प्रदेश की जनता को दिल की गहराई से धन्यवाद करता हूं। मैं उत्तराखंड की समस्त जनता को कोटि-कोटि नमन करता हूं। 

बागेश्वर विधानसभा चुनाव में मै बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चुना क्योंकि वहां कांग्रेस पार्टी ने तो गढ़ ही बना लिया था लेकिन वहां की जनता ने हकीकत को जानते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष पर वोट कर भाजपा को जीत दर्ज कराई। अब हमारे सामने एक चुनौती है 2024 चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के पक्ष में मिलजुलकर भारतीय जनता पार्टी की पक्ष में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीत दर्ज करानी है। आप सब लोगों ने देखा G20 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व  भर के देशों ने प्रतिभाग किया। G20 के माध्यम से विश्व में भारत की एक कीर्ति स्थापित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

सीएम ने कहा कि नागरिकता संहिता कानून पर कमेटी के द्वारा बहुत काम किया जा चुका है,हम जल्द ही इस कानून को लाने वाले हैं।और यह उत्तराखंड राज्य पहला राज्य बनेगा। हमारी सरकार के द्वारा प्रदेश में निवेशकों को बढ़ाने के लिए बैठक की है, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  भागीरथी नदी में हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसके चालक का छठे दिन भी नहीं चल सका पता रेस्क्यू टीमें जुटी हैं चालक की तलाश में।

कार्यक्रम में उपस्थित उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधानसभा के विधायक खजानदास,धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली,कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नेहा जोशी,पुष्कर सिंह कला अनिल गोयल आप सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों,संतोष सेमवाल, बबीता सहोत्रा मंच संचालन महानगर, महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, राजेश कंबोज, महानगर कोष अध्यक्ष मोहित शर्मा, कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, राजेश बडोनी ,आशीष शर्मा, विपिन खंडूरी, शाकूल उनिया,ल रंजीत सेमवाल, सूरज ,मोतीराम आदि पदाधिकारी हजारों की संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।