उत्तराखंडउधम सिंह नगरक्राइम

सुहागरात की दूसरी रात को नगदी, गहने ले उड़ी दुल्हन,लुटेरी दुल्हन की तलाश में पुलिस।

ख़बर शेयर करें

काशीपुर- एक दुल्हन अपनी सुहागरात के दूसरे दिन ही अपने ससुरालियों को लूटकर चंपत हो गई। खबर हरियाणा के पानीपत जनपद के नालसा गांव से जुड़ी हुई है।नालसा गाँव निवासी काशीपुर की एक युवती से स्टांप पेपर पर शादी करके के अपने साथ गाँव ले गया।

बात दे कि शनिवार को हरियाणा पुलिस एक लुटेरी दुल्हन की तलाश में काशीपुर पहुँची। पुलिस ने बताया कि नालसा गांव निवासी दिनेश के एक परिचित ने बताया कि उत्तराखंड में एक लड़की है,जिससे उसकी शादी हो सकती हैं और वह उस लड़की से शादी करवा सकती है। जिसके बाद पीड़ित दिनेश काशीपुर लड़की देखने पहुंचा और लड़की उसे पसंद आ गई। उसने उस लड़की से 2 दिसम्बर को स्टांप पेपर पर शादी रचा ली और अपनी दुल्हन बना कर अपने साथ गांव नालसा ले गया।सुहागरात की रात के बाद 3 दिसम्बर की दूसरी रात को दुल्हन ने अपना असली रंग दिखाते हुए परिजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से 80 हजार रुपया और गहने लेकर चंपत हो गई है।अगली सुबह जब काफी समय तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने दिनेश के घर जाकर उन्हें उठाया तो पता चला की दुल्हन घर पर नही है।घर मे रखे 80 हज़ार रुपये और गहने भी गायब है।जिसके बाद पीड़ित ने थाना इसराना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।थाना इसराना पुलिस के एएसआई सचिन कुमार अपनी टीम के साथ काशीपुर पहुँचे। दिनभर काशीपुर में छापेमारी करने के बाद पुलिस को लुटेरी दुल्हन का पता न चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार