
उत्तरकाशी(उत्तराखंड):यमुना नदी में बहे तीर्थ यात्री का शव खरादी के पास नदी से पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है।मृतक तीर्थ यात्री औरंगाबाद महाराष्ट्र का रहने वाला वह अपने परिवार के संग तीर्थ यात्रा पर आया था।

बताया जा रहा है कि आज 22 अगस्त मंगलवार की सुबह करीब 06.30 बजे एक व्यक्ति के किसाला के पास यमुना नदी में बहने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर बडकोट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम तुरन्त आवश्यक उपकरण के साथ मौके के लिए निकले। सर्च अभियान चलाते हुये उक्त व्यक्ति को खरादी के पास यमुना नदी से मृत अवस्था में बरामद किया गया।

शिनाख्त करने पर उक्त व्यक्ति की पहचान भाव साहेब पुत्र श्याम राव निवासी ग्राम ददोल तह० बाजपुर जिला औरंगाबाद महाराष्ट्र उम्र-42 के रुप में हुई। मौके पर उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि वह लोग यात्रा पर आये थे, यमुनोत्री दर्शन करने के बाद वह किसाला स्थित होटल में रुके थे, सुबह करीब 06.20 पर उनके पति यमुना नदी में स्नान करने के लिए निकले थे, अचानक पैर फिसलने के कारण वह यमुना नदी मे बह गये। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को सीएचसी बडकोट ले जाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 हमारे फ़ेसबुक पेज को लाइक/फॉलो करें


Subscribe Now




