उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदुर्घटना

यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन खाई में गिरा एक की मौत तीन घायल

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

उत्तरकाशी।मंगलवार को यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 40 मीटर गहरी खाई में गिर गया वाहन में सवार चार लोगो में से एक की मौत हो गई,और तीन लोग घायल हो गए।दुर्घटनाग्रस्त वाहन बड़कोट से जानकी चट्टी की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन में नई उपलब्धियों के साथ आगे आ रहा उत्तराखंड

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी, बनास के पास एक कैम्पर यूटिलिटी वाहन(UK 05CA 1275) अनियन्त्रित होकर लगभग 40 मीटर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को खाई से रेस्क्यू कर 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट में भेजा गया है। उक्त वाहन बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित कुल 4 व्यक्ति सवार थे। वाहन चालक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी है, बाकि 3 व्यक्ति सामान्य घायल हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

घायलों का विवरण:

1-पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र सोवेन्द्र निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष

2-जयदेव सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन विशेष-चतुर्थ सत्र में कृषि मंत्री ने कहा-2027 तक प्रदेश का कृषि उत्पादन दुगना करना लक्ष्य

3-गिरीश चन्द्र पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सरनौल, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 43 वर्ष

मृतक-

4- सोहन लाल पुत्र नथुल्या लाल निवासी ग्राम स्यालना, बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 42 वर्ष।

 रिपोर्ट:कीर्ति निधि सजवाण,उत्तरकाशी