उत्तराखंडकुमाऊंगढ़वालनैनीताल

विपक्षी पार्टियों, सामाजिक एवं नागरिक समूहों ने प्रदेश के अमन पसंद लोगों से कल 2 जुलाई रविवार बुद्ध पार्क हल्द्वानी में आयोजित सामाजिक सद्भाव सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।

ख़बर शेयर करें


रामनगर (उत्तराखंड):सामाजिक सद्भाव सम्मेलन आयोजन कमेटी के सदस्य उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया है कि सत्ता के संरक्षण में तथाकथित हिंदूवादी धार्मिक संगठनों के द्वारा समाज में नफरत, हिंसा ,भय का वातावरण बनाकर समाज में अशांति फैला कर देश की गंगा जमुना संस्कृति को नष्ट करने का काम किया जा रहा है जो सबके लिए चिंता की बात है।

उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि पुरोला उत्तरकाशी से लेकर कमलुवागंजा हल्द्वानी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक धर्म समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जिस तरह की घटनाएं सामने आई हैं उसने संविधान ,लोकतंत्र ,कानून का राज को सीधी चुनौती दी है, दोषियों के खिलाफ आज तक कोई कार्रवाई न होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल पैदा करता है। प्रदेश में संविधान ,लोकतंत्र ,कानून का राज हो, सभी धर्मो जातियों के लोगों में आपसी सद्भाव कायम करने के संकल्प को लेकर प्रदेश के संवेदनशील जागरूक लोगों की पहल पर 2 जुलाई रविवार प्रातः 11 बजे से बुद्ध पार्क हल्द्वानी में प्रदेश के विपक्षी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों ,पत्रकारों , बौद्धिक समूह तथा नागरिक समूह की ओर से एक सामाजिक सद्भाव सद्भावना सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आयोजक मंडल में शामिल विभिन्न संगठनों के भुवन पाठक उत्तराखण्ड सद्भावना समीति , इस्लाम हुसैनअध्यक्ष उत्तराखंड सर्वोदय मंडल,विजय शंकर शुक्लाअध्यक्ष आचार्यकुल,राजीव लोचन शाह उत्तराखंड लोक वाहिनी,पी सी तिवारी अध्यक्ष उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी,समर भंडारी भाकपा उत्तराखंड,राजेन्द्र नेगी माकपा उत्तराखंण,इंद्रेश मैखुरी भाकपा माले ,राहुल छिमवाल जिलाध्यक्ष कांग्रेस, कमला पंत महिला मंच,रवि चोपड़ा इंसानियत मंच ,उमा भट्ट महिला मंच नैनीताल,तरुण जोशी उत्तराखंड वन पंचायत सरपंच संगठन, प्रभात ध्यानी ,एस एन सचान राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी ,मुनीष कुमार समाजवादी लोक मंच,ईश्वर जोशी उत्तराखंड संसाधन पंचायत ,अजय कुमार उत्तराखंड सद्भावना समिति, शंकर गोपाल चेतना आंदोलन, त्रिलोचन भट्ट स्वतंत्र पत्रकार, भूपेन्द्र सिंह पत्रकार नफ़ीस अहमद जिलाध्यक्ष भीम आर्मी।साहब सिंह सजवाण उत्तराखंड सर्वोदय मंडल ,समीर रतूड़ी हिमालय बचाओ आंदोलन,बची सिंह बिष्ट , सर्वोदय मंडल ,हीरा जंगपांगी दिनेशपुर,गोपाल पिथौरागढ़ सद्भावना समिति, दिनेश उपाध्याय नैनीताल समाचार गोपाल राम सद्भावना समीति,कौसल्या महिला एकता मंच रामनगर,गीता गैरौला देहरादून, ललित उपरेतीरामनगर,विनोद बढ़ोनी — चेतना आन्दोलन। लक्ष्मण आर्या सद्भावना समिति,,सुंदर बरोलिया सद्भावना समीति,मनोज शर्मा हल्द्वानी,अखलाक हुसैन हल्द्वानी , कैलाश जोशी पिपुल्स फोरमनैनीताल, गोपाल लोधियाल वन पंचायत संघर्ष मोर्चा।सोहेल सिद्की हल्द्वानी,औकांर ढिल्लन पदयात्री रूद्रपुर,सतीश धौलाखंडी जन संवाद समीति,कमलेश पीपल्स सांईस मूवमेंट ,विजय भट्ट पीपल्स सांईस मूवमेंट,प्रेम बहुखंडी ,देहरादून ,हल्द्वानी,विनोद बढ़ोनी चेतना आन्दोलन,
रोहित रूहेला इंकलाबी मजदूर केंद्र,भोपाल क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन,रजनी जोशी प्रगति शील महिला एकता केंद्र , महेश चंद्र परिवर्तनकामी छात्र संगठन,मुशर्रफ अली अल्पसंख्यक सेवा समीति ने लोगों से रविवार 2 जुलाई प्रातः 11 बजे बुद्ध पार्क हल्द्वानी पहुंचने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।