उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंशिक्षा

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पंतनगर विश्वविद्यालय में उपाधि से नवाज़े गए छात्र–छात्राओं को दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर(उत्तराखंड):पंतनगर कृषि विश्व विद्यालय में 35 वे दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  शिरकत करने पहुंची थी।जिनका स्वागत राज्यपाल गुरमीत सिंह और केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने किया।दीक्षांत समारोह में 1041 छात्र – छात्राओं को उपाधियां दी गई।राष्ट्रपति द्वारा उपाधि मिलने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।प्रसिद्ध कृषि विश्व विद्यालय पंतनगर में 35 वे दीक्षांत समारोह को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सर्वप्रथम कुलपति बीएस चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने कृषि विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। राष्ट्रपति ने रिपोर्ट का अवलोकन किया।दीक्षांत समारोह में इस बार 1041 छात्र–छात्राओं को उपाधि नवाज़ा गया।इनमें ग्रेजुएशन के 626 छात्र छात्राएं पीजी के 310 छात्र छात्राएं और पीएचडी वाले 105 छात्र छात्राओं को उपाधियां दी गई हैं। शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर 14 कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किए गए हैं। 11 रजत पदक दिए गए. इसके साथ ही 10 कांस्य पदक बांटे गए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

नेहा बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। एक घंटे तक चले कार्यक्रम के बीच राष्ट्रपति द्वारा उपाधि पा रहे छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आज पदक पाने वाले छात्र छात्राओं में बेटियों की संख्या ज्यादा है। इसके लिए उन्हें बधाई है।सभी जगह बेटियां अच्छा कर रही हैं। उन्होंने विवि की उपलब्धियों का जिक्र किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि विवि ने हरित क्रांति में प्रभावी भूमिका निभाई है। नई प्रजातियां दलहन उत्पादन में क्रांति लाएंगी।उन्होंने कृषि ड्रोन विकसित करने पर विश्वविद्यालय को बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

उन्होंने पंतनगर में आलू के पराठे और फत्तू के समोसे का भी जिक्र किया। कुलाधिपति गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली नेहा बिष्ट ने कहा की राष्ट्रपति के हाथों से पदक और उपाधि मिलना गर्व की बात है।चार साल की मेहनत आज सफल हुई है। उन्होंने कहा कि वह डिफेंस में करियर बनाना चाहती हैं।