उत्तराखंडगढ़वालहरिद्वार

रुड़की में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में सीएम ने किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी तथा यज्ञ अनुष्ठान में प्रतिभाग करने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण की भी कामना की। स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के जोगीपुरा में आयोजित सेमिनार में शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने छोटे बच्चों को शिक्षा व शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विषय में दी जानकारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें महामण्डले श्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज का आशीर्वाद तथा जन कल्याण हेतु मार्गदर्शन मिलता रहता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का सम्पूर्ण जीवन सनातन धर्म को समर्पित है। विश्व कल्याण के उद्देश्य से आयोजित इस अनुष्ठान की सफलता की भी मुख्यमंत्री ने कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सिरमौर, विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भगवान महादेव की कृपा से निश्चित ही 21वी सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा।  

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अन्तरिक्ष सम्मेलन 2025 में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग।

इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुॅवर प्रणब चैम्पियन, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह आदि उपस्थित थे।