प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक संस्कृति का उत्सव: मुख्यमंत्री आवास में गूंजे ‘फूल देई-छम्मा देई’ के स्वर
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक ‘फूलदेई’ पर्व शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार इस पारंपरिक उत्सव में शिरकत की और प्रदेशवासियों को प्रकृति के इस अनूठे पर्व की शुभकामनाएं दीं। बसंत ऋतु के आगमन का संदेश देने वाले इस त्योहार…
