उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट का 149 वां जन्मदिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में उत्साह के साथ मनाया गया इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

ख़बर शेयर करें

पहाड़ टुडे से जुड़ने के लिए नीचे दिए हुए लिंक बटन पर क्लिक करे।

रामनगर।25 जुलाई गुरुवार आज एडवर्ड जिम कॉर्बेट का 149 वां जन्मदिन कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट,जिम कॉर्बेट संग्रहालय,कालाढूंगी एवं कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ में मनाया गया।इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम उक्त जगहो पर आयोजित किए गए।

एडवर्ड जिम कार्बेट के जन्मदिन के मौके पर सर्वप्रथम उनकी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। धनगढ़ी गेट पर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धाजली दी गयी तथा विद्यालयी छात्र-छात्राओं का कार्बेट इन्टरप्रिटेशन सेन्टर में शैक्षिक भ्रमण वन एवं वन्यजीव संरक्षण, जिम कार्बेट द्वारा लिखी गयी छः पुस्तको के बारे में तथा सर्पदंश एवं लिविंग विद द टाइगर्स के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

राजकीय इण्टर कालेज की छात्राओं कु० ममता भारती, कु० इच्छा आर्या तथा कु० ज्योति आर्या ने जिम कार्बेट के जन्म अवसर पर कार्बेट नेशनल पार्क, कार्बेट के जंगलों पर गीत के माध्यम से जिम कार्बेट एवं के बारे में बताया।

कालाढूंगी स्थित जिम कार्बेट म्यूजियम पर माल्यार्पण के उपरान्त विधायक  बंशीधर भगत की उपस्थिति में कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग, रामनगर एवं कार्बेट ग्राम विकास समिति के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालयी छात्र-छात्राओं हेतु जिम कार्बेट के जीवन पर आधारित शॉर्ट फिल्म “कार्बेट लीगेसी” का प्रर्दशन किया गया।

वहां उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं उपस्थित अधिकारियों तथा कार्बेट ग्राम विकास समिति द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पादित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की टीम निरीक्षण करने पहुंची,टीम द्वारा रेस्क्यू सेंटर से सम्बन्धित व्यवस्थाओं के सुधार के दिए दिशा निर्देश।

कार्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र, कालागढ़ में माल्यार्पण के उपरान्त वन दरोगा प्रशिक्षुओं के मध्य “बाघ संरक्षण तथा आर्थिक विकास में संतुलन क्या हम सतत सह-अस्तित्व प्राप्त कर सकते हैं” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार, प्रथम, जितेन्द्र सिंह, द्वितीय तथा अभिषेक सजवाण,  भुवन चन्द्र, महेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, प्रवीण असवाल, ऋषभ चन्द्र रमौला, शूरवीर सिंह चौहान व  सुमित राणा प्रशिक्षु वन दरोगाओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, दिगंध नायक, उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व  आकाश गंगवार, प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा, अमित कुमार ग्यासीकोटी, पार्क वार्डन, कार्बेट टाइगर रिजर्व, किरन शाह, उप प्रभागीय वनाधिकरी, डॉ० शालिनी जोशी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़, मयंक तिवारी, सदस्य वन्यजीव बोर्ड, उत्तराखण्ड, मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक द्वारा नामित प्रतिनिधि ए०जे० अन्सारी, ई०डी०सी० अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह छिम्वाल, संजय छिम्वाल, राजकुमार पाण्डे,  मोहन पाण्डे, इन्दर सिंह बिष्ट उमेश आर्या, वन क्षेत्राधिकारी, मुकेश जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, ललित मोहन आर्या, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, इन्दर सिंह बिष्ट, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी, धर्मपाल सिंह नेगी, वन दरोगा, हरीश चन्द्र सुन्दरियाल, महेश चन्द्र जोशी, वन दरोगा, पूरन सिंह बिष्ट, वन आरक्षी,संतोष सिंह बिष्ट, वन आरक्षी एवं अन्य सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष