अल्मोड़ाउत्तराखंडकुमाऊंखेल

द्वाराहाट में हुई ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, उपशिक्षा अधिकारी डी०एल० आर्या ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा-ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी डी०एल० आर्या द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होने बताया कि बच्चों को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बुद्धिमता, रचनात्मकता तथा अन्य कौशलों को विकसित करने का अवसर मिलता है। क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिताएं निरंतर होती रहनी चाहिए। जिससे सभी बच्चों को अपना मनोबल बढ़ाने का अवसर मिले।

कार्यक्रम प्रभारी राधेश्याम गुप्ता द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गणित विज्ञान क्विज, मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर संकुल स्तर पर विजेता बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता सर्व शिक्षा अभियान द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों के उत्साहवर्धन और बुद्धिमता हेतु आयोजित की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में संपन्न सुरजीत सिंह चुने गए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

प्रतियोगिता में लगभग 100 बच्चों तथा अध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्राथमिक स्तर पर विजेता प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता बच्चे सुहाना विष्ट रा०प्रा०वि० जमीनीपार, कनिका पन्त रा०प्रा०वि०नौलाकोट, नव्या गोस्वामी रा०प्रा०वि०नौलाकोट, प्रियंका मेहरा रा०प्रा०वि०कुलसीवी, संकुल डढोली की टीम हर्षवर्धन मठपाल, शुभम आर्या, कुमार गौरव आगामी 27 दिसंबर को जनपद स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विजेता बच्चों को पुरस्कार एवम् सर्टिफिकेट वितरित किए गये।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में बरखा रानी स०अ० रा०प्रा०वि० सलना, भावना नगरकोटी स०अ० रा०प्रा०वि० कामा, राजेश पाण्डेय प्र०अ० रा०प्रा०वि० धनखोली, तारा सिंह रौतेला प्र०अ० रा० प्रा०वि० जमीनीपार, कु०दीक्षा तिवारी स०अ० रा०इ०का० दूनागिरी, सतीश चन्द्र दुर्गापाल रा०क०जू०हा० छतगुल्ला थे।अन्य शिक्षकों में शकमल किशोर, प्रीती अधिकारी, कृपाल सिंह, विनोद पंत, रमेश लाल वर्मा, दीपक पाण्डे, त्रिलोक सिंह अधिकारी, भास्कर विष्ट, किरन बाला, अंजू साह, गिरीश मठपाल, दयाकृष्ण जोशी, गजेन्द्र किरौला, विमल सिंह, देखा गोस्वामी, पूरन सिंह विष्ट तथा ब्लाक परियोजना कार्यालय के कार्मिक जगदीश चन्द्र त्रिपाठी, तारा चन्द्र द्वारा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। कार्यक्रम के सफल समापन हेतु उपशिक्षा अधिकारी द्वाराहाट द्वारा सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए जिले स्तर हेतु चयनित बच्चों को अग्रिम बधाई दी। सभी प्रतिभागी बच्चों हेतु ब्लाक संसाधन केन्द्र द्वारा भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।