उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंक्राइम

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर फर्जी दसवीं की अंक तालिका जमा करके चुनाव लड़ने का आरोप,पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज |

ख़बर शेयर करें


उधमसिंह नगर-वर्ष 2019 में जिला पंचायत का चुनाव लड़ कर जीत हासिल करने  त्रिनाथ विश्वास पर अब क़ानून शिकंजा कस चुका है | फर्जी दस्तावेज के सहारे चुनाव  त्रिनाथ विश्वास पर डीपीआरओ की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है |

गौरतलब है कि विजय नगर दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने 23 सितम्बर 2019 में चुनाव अधिकारी के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान जन्म प्रमाण पत्र के रूप में अपनी दसवीं कक्षा की अंक तालिका लगायी थी | जिसके बाद चुनाव लड़ कर उसने जीत हासिल की | 20 जून को काली नगर निवासी यूथ कॉंग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी किशोर हालदार द्वारा फर्जी दस्तावेज का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी | 6 अक्टूबर 2020 को चुनाव आयोग द्वारा अंक तालिका की जाँच करायी गयी जिसमे अंक तालिका फर्जी पायी गयी | जिसके बाद जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के आदेश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल द्वारा पुलिस में जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है |

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष से की मुलाकात।
एसपीसिटी देवेंद्र पिंचा का बयान

पुलिस ने जिला पंचायत राज अधिकारी की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 420,467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी है | इस मामले कि जाँच सिडकुल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनिल उपाध्याय को सौपी गयी है |एसपीसिटी देवेंद्र  पिंचा ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है | मामले की जाँच की जा रही है |