उत्तराखंडगढ़वालचमोली

मुख्यमंत्री ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया धन्यवाद।

ख़बर शेयर करें
  • भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर सुनी जन समस्यायें, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास  भराड़ीसैंण किया रात्रि विश्राम।
  • क्षेत्रवासियों को दिया गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन।
  • भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन।
यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री की कड़ी कार्रवाई: स्कूली बच्चों को एस्कॉर्ट, डीएफओ पौड़ी को हटाया, झाड़ियों की सफाई अभियान।

चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को  धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल में फिर गुलदार का आतंक, घास काट रही महिलाओं के बीच घुसकर हमला—एक महिला गंभीर।

मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ : पौड़ी में दहशत का अंत — आदमखोर गुलदार मार गिराया गया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।