उत्तराखंडगढ़वालचमोली

मुख्यमंत्री ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिया धन्यवाद।

ख़बर शेयर करें
  • भराड़ीसैंण में आम जनता से भेंट कर सुनी जन समस्यायें, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश।
  • मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास  भराड़ीसैंण किया रात्रि विश्राम।
  • क्षेत्रवासियों को दिया गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन।
  • भराड़ीसैंण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन।
यह भी पढ़ें 👉  राज्य के सेब उत्पादक किसानों को सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण हुआ प्रारम्भ।

चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को  धन्यवाद दिया है। उन्होंने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में शांतिकुंज कल्याण समिति की बैठक में समिति के अर्धवार्षिक कार्यकाल में किए गए कार्यों के विषय में जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री आवास भराडीसैण में रात्रि विश्राम किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीष्मकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नई दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले,प्रदेश में स्वास्थ्य सम्बन्धी विषयों पर की चर्चा

रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर उनसे चर्चा की।