उत्तराखंडउधम सिंह नगरकुमाऊंराजनीति

काँग्रेसियों का सरकार को चेताने के लिए अनोखा प्रदर्शन।

ख़बर शेयर करें

उधमसिंह नगर-किच्छा में काँग्रेस पार्टी की नगर इकाई द्वारा रसोई गैस,पेट्रोल,डीजल की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में एक प्रदर्शन किया गया।


बता दे कि किच्छा विधानसभा में काँग्रेस पार्टी द्वारा एक प्रदर्शन किया गया।जिसमें मोटरसाईकिल और रसोई गैस सिलेंडर को बैलगाड़ी में रख कर रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों पर हो रही वृद्धि और जनविरोधी नीतियों के विरोध में किया गया।यह जुलूस नगर के मुख्य मार्गो पर निकाला गया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार में रसोई गैस डीजल और पेट्रोल पर बढ़ती हुई कीमतों औऱ जनविरोधी नीतियों के चलते जनता बहुत ज्यादा त्रस्त है।केंद्र सरकार से  प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती महंगाई,रसोई गैस,डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामो को कम करने की माँग की है।प्रदर्शनकारियों में अरुण तनेजा ,संजीव कुमार सिंह, नारायण सिंह बिष्ट ,फिरदौस सलमानी ,बंटी पपनैजा जितेंद्र सिंह संधू,डॉ गणेश उपाध्याय किन्नू शुक्ला, पप्पू  छीना, गुड्डू तिवारी ,हाजी जाकिर अंसारी जक्कु मलिक, मिशबाल कुरेशी जावेद मलिक, अर्जुन कोली जमीन अंसारी, राजकुमार कोली दानिश इकबाल अहमद,फरियाद साह ,रिजवान अंसारी, जगरूप सिंह गोल्डी ,नबी अहमद मंसूरी, नबी अहमद मंसूरी, संजय यादव गुरजीत सिंह इकबाल सिंह चीमा, आदि लोग मौजूद थे

यह भी पढ़ें 👉  1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।