देश

नये साल पर वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन करने गये श्रद्धालुओ में भगदड़, 12 लोगो की मौत।

ख़बर शेयर करें

जम्मू- यहां नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की सूचना है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।’ अब तक 14 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अब तक जो बात सामने आ रही है उससे पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी। इसके बादधक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे। जिसके चलते यह हादसा हुआ।