उत्तरकाशीउत्तराखंडगढ़वालदुर्घटना

तीन वाहनो पर पहाड़ी से टूट कर गिरे मलवे मे दबे महिला समेत चार तीर्थ यात्रियो की मौत छ: घायल ।

ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी(उत्तराखंड):गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियो के 3 वाहनों पहाड़ी गिरने मलवे मे दबे चार लोगो की मौत हो गयी जबकि 6लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।वाहनो मे कुल 22लोग सवार थे।इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दिवंगत आत्माओ के लिए शोक संवेदना व्यक्त की है।साथ ही लोगो से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगोत्री नेशनल हाइवे पर दुखद हादसा हो गया गंगोत्री से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्रियों के साथ बीती रात के समय दुखद घटना घट गयी।लगातार हो रही बारिश के कारण भटवाड़ी के सुनगर के पास तीन वाहनो पर पहाड़ पहाड़ी टूट कर गिर गयी।जिसके मलवे मे टेंपो ट्रैवलर दो छोटे वाहन दब गये।मलवे मे दबे इन सभी वाहनो मे 22 तीर्थ यात्री सवार थे।यह सभी यात्री मध्य प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं।इस हादसे मे 4 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गयी और 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलों का नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को अगले 3 से 5 वर्षों की कार्ययोजना प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए।

घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन ,स्वयंसेवक, पुलिस एसडीआरएफ, अग्निशमन ,स्थानीय लोग जुटे हैं। जिनके द्वारा अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी होटल में ठहराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी देंगे खिलाड़ियों को सौगात, और फलेंगे फूलेंगे खेल।

हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दुख जताया है।दिवंगत आत्माओ की शान्ति के शौक संवेदना व्यक्त की है।तथा लोगो से अपील की है कि कोई भी भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के जोगीपुरा में आयोजित सेमिनार में शिक्षाविदों और अधिवक्ताओं ने छोटे बच्चों को शिक्षा व शिक्षा के अधिकार अधिनियम के विषय में दी जानकारी।

गौरतलब है कि मानसून के चलते पहाड़ी इलाको मे भारी बारिश हो रही है जिस कारण कई जगहो पर लेंडस्लाइड के चलते कई सड़के ब्लॉक होने की खबर है।इसके अलावा नदियाँ उफान पर हैं।कई नदियों का जल स्तर बढ़ा हुआ है।भारी बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।गंगा यमुना की सहायक नदियां भी उफान पर हैं।