उत्तराखंडकुमाऊंनैनीताल

रात के अंधेरे में दिखा बाघिन का परिवार वीडियो हुआ वायरल।

ख़बर शेयर करें

नैनीताल-सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।जिसमे एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ रात में विचरण करती हुई दिखाई दे रही है। बाघिन और उसके तीनो शावक स्वस्थ व तन्दरुस्त दिखाई दे रहे है।इस वीडियो को नैनीताल जनपद के मुक्तेश्वर के सतबुंगा क्षेत्र का बताया जा रहा है।

देखे वीडियो।

हालाँकि पहाड़ टुडे वायरल वीडियो की मुक्तेश्वर के सतबुंगा होने का दावा नही करता है। बावजूद इसके यदि इस वीडियो में ज़रा सी भी सच्चाई है तो यह अपने आप मे बहुत अच्छी खबर है।बाघ के परिवार की पहाड़ी क्षेत्र में मौजूदगी से पता चलता है कि उत्तराखण्ड बाघो के लिए कितना अनुकूल है।बता दे कि विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को बाघो की राजधानी के रूप में जाना जाता है।विश्व मे सबसे अधिक बाघ यही पाये जाते हैं।जिस कारण सीटीआर से लगे रामनगर वन प्रभाग में भी बाघो की संख्या बढ़ती जा रही है।इससे पता चलता है कि यहाँ का वातावरण बाघो की जनसंख्या वृद्धि के लिए कितना अनुकूल है।इन जंगलो से निकल कर बाघ अलग अलग स्थानों पर विचरण करने लगे है।मुक्तेश्वर क्षेत्र में बाघ की उपस्तिथि  सम्भावनाये प्रबल मानी जा सकती है।बावजूद इसके इस वीडियो में मुक्तेश्वर क्षेत्र का होने की ज़रा सी भी सच्चाई है तो बाघो के लिहाज से यह खबर सुखद अनुभव देने वाली है।अब पहाड़ी इलाको में भी बाघो की जनसंख्या का घनत्व बढ़ने लगा है।इसका सबूत वीडियो में दिख रही बाघिन का परिवार है,जिसके शावक स्वस्थ भी है और तन्दरुस्त भी।बावजूद इसके पहाड़ टुडे इस वायरल वीडियो मुक्तेश्वर का होने का और यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नही करता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश — नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए  ठोस रणनीति बनाएं